Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में भी 2 शॉपिंग मॉल का हुआ शुभारंभ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने किया उद्घाटन

0 582

गिरिडीह। शहर के मौलाना आजाद चौक स्थित भी 2 शॉपिंग मॉल की शुरूआत की गई। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, चंदन बगड़िया, अतुल सिन्हा व दीपक सिंह ने विधिवत् रूप फिता काटकर और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने मॉल संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भी2 शॉपिंग मॉल खुलने से गिरिडीह के लोगों किफायती कीमत पर एक ही छत के नीचे जरूरत के सभी सामान उपलब्ध होंगे।

वहीं मॉल के मैनेजर अतुल सिन्हा ने बताया कि 1599 रूपए से ऊपर खरीद पर कई आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। कहा कि उनके मॉल में किफायती दामों पर बेस्ट क्वालिटी के सामान उपलब्ध है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.