Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य पंडाल में विराजे भगवान गणेश, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

केन्द्रीय पूजा समिति के भव्य पंडाल में 10 फीट की गणेश प्रतिमा बनी भक्तों के आकर्षण का केन्द्र

32

गिरिडीह। गिरिडीह में गणेश चतुर्थी के मौके पर भव्य रूप से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर बुधवार को शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर भव्य पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। गिरिडीह में विगत 24 वर्षों से गणेश महोत्सव मना रहे श्रीश्री गणेश महोत्सव केंद्रीय पूजा महासमिति द्वारा शहर के टॉवर चौक स्थित शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में भव्य पंडाल में भगवान गणेश की 10 फीट की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ गणपति का आह्वान किया गया।

 

वहीं शहर के हुट्टी बाजार में स्थानीय नवयुवक संघ के अलावे बोड़ो, पचंबा, बक्सीडीह रोड, आजाद नगर, बीबीसी रोड, आईसीआर रोड, धोबिया गली, बरगंडा सहित कई स्थानों पर पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई।

शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में भव्य पंडाल में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ गणपति बप्पा का आह्वान किया, और सुख समृद्धि के साथ निरोगिकाया का आर्शीवाद मांगा। घंटो चले पूजा अर्चना के बाद भव्य रूप से आरती की गई। जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक नित्यानंद प्रसाद, संरक्षक, रिंकेश कुमार, आशुतोष तिवारी, शिवपूजन कुमार, नागेन्द्र कुमार, टिंकु सिन्हा, अध्यक्ष डॉ तारकनाथ देव, सचिव अजीत भदानी, कोषाध्यक्ष चन्द्रन सिन्हा, अनिल चन्द्रवंशी, मनोज कुमार पिन्टू, अमितेश गौरव, ज्योतिश शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Comments are closed.