Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 20 टन कोयला और पांच बाइक जब्त

0 478

गिरिडीह। अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार की अहले सुबह एसडीएम के नेतृत्व में सीसीएल के कबरीबाद माइंस के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने तस्करी के लिए जमा करीब 20 टन कोयला और पांच बाइक जब्त की।

छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ, दंडाधिकारी, सीसीएल के महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

sawad sansar

अभियान के दौरान मौके पर मौजूद तस्कर प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से इलाके में कोयला चोरी और तस्करी की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अहले सुबह की इस छापेमारी से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब किसी भी हाल में अवैध कारोबार बख्शा नहीं जाएगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.