Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े पांच साइबर अपराधी, चार बाइक और मोबाइल व सीम कार्ड बरामद

एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, फर्जी लिंक भेज मोबाईल हैक कर साइबर क्राइम की घटना को देते थे अंजाम

0 47

गिरिडीह। गुप्त सूचना के आधार पर एक बार फिर साइबर थाना पुलिस को पांच साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता मिली है। गिरफ्तार पांचों अपराधियों को साइबर पुलिस ने जिले के ताराटांड़ थाना इलाके के मिडिल स्कूल के समीप जंगल से दबोचा है। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से चार बाइक के साथ ही 10 मोबाइल, 13 सीम कार्ड, 1 लैपटॉप भी बरामद किया है। शुक्रवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीएसपी रूपेंद्र राणा और साइबर इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी जर्नादन मंडल, अशोक मंडल, बबलू कुमार मंडल, अशोक कुमार और विष्णु मंडल ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले है।

एसपी श्री कुमार ने बताया कि अशोक और बबलू मंडल साइबर क्राइम के क्षेत्र में काफी शातिर अपराधी है और पहले भी साइबर थाना के दो अलग अलग केस में जेल जा चुका है। दोनों मिलकर पूरे गिरोह को हैंडिल करते हैं। कई फर्जी लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी जंगल में बैठकर सुनियोजित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

sawad sansar

मामले को लेकर गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 21/2026 दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार वर्ष 2020 के एक साइबर ठगी मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वहीं बबलु कुमार मंडल भी साइबर ठगी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.