Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता देबू चटर्जी और अब्दुल करीम अंसारी, पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तिफा

कहा छात्रों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है छात्रों की गूंज अभियान, 9 जुलाई को दिल्ली में होगा छात्रों का जुटान

0 29

गिरिडीह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देबू चटर्जी और अब्दुल करीम अंसारी गिरिडीह पहुचे। गिरिडीह पहुंचने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रसियों ने उनका स्वागत किया। इस क्रम में नया परिसदन भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

sawad sansar

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देबू चटर्जी और अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं में निराशा बढ़ी है और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से छात्रों का भरोसा भी कमजोर हुआ है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान से शुरू किए गए छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनना तथा उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। इसी अभियान के तहत आगामी 9 जुलाई को दिल्ली में विशाल छात्र जुटान आयोजित किया जा रहे है, जिसमें देशभर से छात्र-युवा भाग लेंगे। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया नरेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, शबीर आलम, मनीर आलम, अशोक विश्वकर्मा, राजेश तुरी सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.