गिरिडीह निगम पर फतह हासिल करने के बाद नगर विकास मंत्री ने पार्षदों को किया सम्मानित
कहा गिरिडीह की जनता ने जाति और धर्म की राजनीति को किया दरकिनार

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम में महापौर सीट पर फतह हासिल करने के बाद रविवार को झामुमो कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह में मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने झामुमो समर्थित पार्षदों को शॉल देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।



मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि निगम को परिणाम आने के साथ ही उन्होंने दूसरे दिन ही गिरिडीह के प्रस्तावित रिवर फ्रंट निर्माण के फाइल में साइन कर गिरिडीह लौटे है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जाति की राजनीतिक अब गिरिडीह में नहीं चलने वाला है। जिसे गिरिडीह की जनता निगम चुनाव में भाजपा को हराकर जाहिर कर दिया है। मंत्री ने चारो धर्माे को लेकर कहा कि इन्हें आपस में तोड़ने का प्रयास गिरिडीह में किसी ने किया, तो उसे निपटने के लिए भी गिरिडीह झामुमो तैयार है, लेकिन एकता को टूटने नहीं दिया जाएगा।

मौके पर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि भाजपा को अब हर मुद्दे पर जवाब देने को झामुमो तैयार है। क्योंकि राज्य में अबुआ सरकार है। कार्यक्रम में झामुमो नेता अजीत सिंह पप्पु, सईद अख्तर, रॉकी सिंह, दिलीप रजक, शहनवाज अंसारी सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
