Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह कॉलेज में एनएसएस ने मनाया स्वामी विवेकानन्द की जयंती

उत्कृष्ट कार्य के लिए कैडेटो को किया गया सम्मानित

611

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती कैडेट कोर के ट्रेनिंग अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनूज कुमार और महिला कॉलेज की प्रिंसिपल मधुश्री सान्याल भी शामिल हुई। वहीं छात्रा ममता पांडेय खुद भी स्वामी विवेकानन्द के स्वरूप में दिखी। जयंती समारोह में छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

sawad sansar

मौके पर प्रिंसिपल अनुज कुमार ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ देश को एक बेहतर मार्गदर्शन स्वामी विवेकानन्द ने दिया था। क्योंकि भारत के युवाओं में उनके भीतर स्वामी विवेकानन्द ने ही कर्तव्य बोध कराया कि युवाओं को कभी थकना नहीं चाहिए, और लक्ष्य हासिल किए बगैर रुकना नहीं चाहिए।

ITI

Comments are closed.