गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU में अचानक भर गया धुआं, नवजातों को सुरक्षित निकाला गया
आक्सीजन सपोर्ट के दो बच्चों की हालत गंभीर

गिरिडीह। गिरिडीह के चेताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शनिवार को करीब साढ़े 12 बजे अचानक धुआं भर जाने से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए SNCU में भर्ती सभी नवजात बच्चों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि SNCU के बगल के कमरे में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लागि और इस कारण अचानक कमरे में धुआं भरने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।


मामले को लेकर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि SNCU में भर्ती बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई गई है, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आग के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और नवजातों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए।

