Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांधी चौक स्थित बिजली विभाग के स्टोर रूम में लगी आग, पास में झोपड़ीनुमा दुकान भी जल कर हुई खाक, करीब एक लाख का नूकसन, काफी देर से पहुंची फायर बिग्रेड की वाहन

0 196

गिरिडीह। शहर के गांधी चौक के समीप स्थित मोदी धर्मशाला के बगल में संचालित बिजली विभाग के कार्यालय के स्टोर रूम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने आग बुझाने को लेके काफी मशक्कत की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटों की चपेट में आकर मौके पर स्थित दो झोपड़ीनुमा दुकान भी जलकर खाक हो गया।

घटना को लेकर जब स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकार दी तो फायर बिग्रेड कार्यालय से जवाब आया कि अभी दोनों गाड़ियाँ निकली हुई हैं, आने के बाद भेजा जाएगा।

sawad sansar

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद आग बुझाने में जुट गई। काफी देर के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस बीच गोदाम में रखे काफी सारे सामान जल गए। वहीं दोनों झोपड़ीनुमा दुकान जलने से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.