Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांडेय में अवैध आरा मिलों पर वन विभाग का शिकंजा

लखनपुर और फुलची में छापेमारी, आरा मशीनें उखाड़ीं; 50 हजार की लकड़ी जब्त

0 11

गिरिडीह : गांडेय प्रखंड क्षेत्र में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। डीएफओ मनीष कुमार तिवारी के निर्देश पर रेंजर एसके रवि के नेतृत्व में टीम ने लखनपुर और फुलची गांव में छापेमारी कर अवैध आरा मशीनों को मौके से उखाड़ दिया तथा कई उपकरण जब्त किए।

कार्रवाई के दौरान टीम ने आरा मशीन, डीजल मशीन, चिरान मशीन के अलावा लिपटस, सखुआ और शीशम की लकड़ियां बरामद कीं। वन विभाग के अनुसार जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है। टीम के पहुंचते ही अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप मच गया।

sawad sansar

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध आरा मिलों और लकड़ी के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सूचना मिलने पर क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी की जाएगी।

अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित पंडित, संदीप मिश्रा तथा वनरक्षी रामदेव मरांडी, विष्णु किस्कू, रजन शर्मा, दाऊद आलम और शमशेर अंसारी समेत अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.