Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गर्मी छुट्टी के दौरान डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा में समर कैंप का हुआ आयोजन

तीन दिनों तक चलने वाले समर कैम्प में बच्चों के बीच कई कराए जाएंगे कई प्रतियोगिताएं

0 84

गिरिडीह। गर्मी छुट्टी के पूर्व झारखंड राज्य के सभी स्कूलों में 19 मई से 21 मई तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा में समर कैंप की शुरुआत की गई। जिसमें में कुल 243 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 145 लड़के एवं 98 लड़कियां शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में बच्चों को शपथ दिलाकर की गई। कैंप के पहले दिन बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

फिटनेस गतिविधियों के अंतर्गत योग अभ्यास, दौड़, रिले रेस, रस्सी कूद, पुशअप, सीटअप तथा स्किपिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वहीं “सृजन के बचपन” कार्यक्रम के तहत बच्चों ने मिट्टी, लकड़ी एवं कागज से खिलौने तथा झारखंड की संस्कृति से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सृजनात्मक कार्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से गुलजार रहा।

sawad sansar

मौके पर आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.