Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केंद्रीय संचार मंत्री से मिला राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का प्रतिनिधि मंडल

सर्वर में अपडेशन को लेकर प्रभावित व्यवसाय से कराया अवगत

16

गिरिडीह। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत देश के राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की समस्याओं को लेकर संगठन का 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीजी कुलकर्णी के नेतृत्व में केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिला। इस दौरान संघ के अधिकारियों ने केंद्रीय संचार मंत्री से मिलकर सर्वर में अपडेशन को लेकर देश भर मे प्रभावित व्यवसाय से अवगत कराया। साथ ही डाकघर से आने वाली अनेक समस्याओं को संचार मंत्री के समक्ष उठाया गया। संचार मंत्री ने आश्वासन दिया है कि संसद का सत्र समाप्त होने के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक अधिकारिक बैठक करते हुए सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया जाएगा।

मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीस भट्टाचार्य, सहायक सचिव अभय जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गायत्री दुबे, राष्ट्रीय सहायक सचिव मिलिंद साने, झारखंड राज्य के सचिव सत्य नारायण दुबे व गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुधीर आनंद शामिल थे।

Comments are closed.