कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह मंडल अंतर्गत तियों पंचायत के बूथ संख्या 365 पर रविवार को प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138वें संस्करण को सुना गया। मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री सह वार्ड पार्षद सह जिला संयोजक संजीव कुमार ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों के साथ सुना।
उन्होंने कहा कि मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जुड़ते हुए राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी और समाज के सकारात्मक प्रयासों की प्रेरणादायी बातें साझा की हैं ।

