Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेसियों ने किया शोक सभा का आयोजन, पूर्व सांसद स्व0 तिलकधारी सिंह को दी श्रद्धांजली

कहा पार्टी के प्रति समर्पित थे स्व0 तिलकधारी बाबू, राजनीति में स्थापित किए उच्च आयाम

7

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस जिला कमिटी की ओर से शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए और पूर्व सांसद स्व0 तिलकधारी प्रसाद सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

मौके पर शोकसभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा व अजय सिन्हा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पूर्व सांसद स्व0 तिलकधारी बाबू का जीवन अनुकरणीय रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और पार्टी को समर्पित करते हुए पार्टी के हर अच्छे बुरे समय में साथ खड़े रहे। कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय छती हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। कहा कि विरोधी भी उनका सम्मान करते थे और उन्होंने राजनीति में उच्च स्तर के आयाम स्थापित किए थे। आज हर कांग्रेसी के लिए उनका जीवन अनुकरणीय है

मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दुर्गा शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अहमद राजा नूरी, एससी सेल के संतोष दास, सदर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी, समीर राज चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, परेशनाथ मित्रा, योगेंद्र सिन्हा, मदनलाल विश्वकर्मा, जीत मंडल, बिलाल अंसारी, दिनेश विश्वकर्मा, रोशनीटा हेंब्रम, सोकर मुनि हेंब्रम, इशरत प्रवीण, सीता देवी, सुनीता बेसरा, काजल मिश्रा, वर्षा देवी, अरमान अंसारी, राजा दिलशाद, मोहम्मद अली खान, सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष यश सिंहा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Comments are closed.