Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सीनियर ऑफिसर्स के ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर ठगी,सीआईडी कर सकती है जांच

651

झारखंड के सीनियर प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी के ट्रांसफर पोस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट, टेंडर मैनेज करने के आश्वासन के नाम पर ठगी का प्रयास किए जाने की सूचना रांची पुलिस के हाथ लगी है। इस मामले में रांची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जिससे ठगी करने वाले ग्रुप के कुछ अन्य सदस्यों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के सीनियर प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी को मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर पोस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट और टेंडर मैनेज करने के नाम पर ठगी के मामले के प्रयास की पुलिस को गुप्त सूचना मिली है। जिसके आधार पर कोतवाली थाने में सनहा दर्ज आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आईपीएस, डीएसपी और दारोगा का ट्रांसफर कराने के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये वसूली की बात सामने आई है। पूरे मामले में सीआईडी जांच कर सकती है।

ITI

Comments are closed.