Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसपी के निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच के दौरान दो लाख 58 हजार रूपये जप्त

चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए बिहार से लाए जा रहे थे रूपये

933

गिरिडीह। एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना पुलिस ने दो पिकअप वैन से दो लाख 58 हजार नगद राशि जब्त की है। जब्त नगद राशि की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से छोटे मालवाहको द्वारा छोटे- छोटे टुकडो में अनाधिकृत तौर पर बिहार के जमुई जिला होकर रुपया भेजा जा रहा है जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर बेंगाबाद थाना प्रभारी के द्वारा बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिहार का नंबर लगे एक पिकअप वैन से एक लाख 57 हजार तथा दूसरे वाहन से एक लाख छह हजार रुपए बरामद किए गए। बिहार के जमुई से चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए उक्त रूपये गिरिडीह भेजे जा रहे थे।

ITI

Comments are closed.