Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बीडीओ ने किया पौधा रोपण

450

गावां, गिरिडीह

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरुआत किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गुरुवार को गावां प्रखंड विकास पधाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। इसके साथ प्रखंड के अन्य कर्मियों ने भी एक एक पौधा लगा कर इस अभियान का शुरुआत गावां में किया है।

sawad sansar

जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पधाधिकारी महेंद्र रविदास ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को वृहद पैमाने में पौधारोपण कर कम किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण की और भी कई अनेक फायदे भी बताए। साथ ही उन्होंने गावां प्रखंड के ग्रामीणों से भी अपने घरों और आस पास के जगहों में भी पौधा रोपण करने का अपील किया है।

बता दें इस अभियान की शुरुआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पांच जुलाई यानी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया है।

मौके पर बीपीआरओ संजय कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र बरनवाल समेत प्रखंड के कई कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।

Comments are closed.