उपायुक्त सात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
झारखंड के 25 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड से लोगों को करायेंगे अवगत

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के तहत 11 नवंबर से 15 नवंबर तक जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सांस्कृतिक नृत्य, पारम्परिक वेशभूषा, झारखंड की विरासत, आदिवासी पहचान, सशक्त झारखंड, विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से सात जागरूकता वाहन को रवाना किया। प्रचार वाहन गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में जाकर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को झारखंड राज्य के गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड में भागीदारी हेतु प्रेरित करेगा।
इस दौरान जागरूकता रथ को जहां आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिसमें झारखंड के विकास यात्रा, राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजना, कृषि संबंधित योजनाओं सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। साथ ही नुक्कड़-नाटक एवं ऑडियो के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।


मौके पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुतेके अलावे डीआरडीए डायरेक्टर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

