Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने की पेंशन अदालत की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पेंशन संबंधित लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार करें निष्पादित: उपायुक्त

0 186

गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ लंबित पेंशन मामलों की प्रगति, निस्तारण की स्थिति तथा लंबित मामलों के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, प्रखंड व अंचल स्तर के संबंधित मामले शामिल थे। इस दौरान उपायुक्त ने समाहरणालय में उपस्थित पेंशनधारियों से बात कर उनकी शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर उनका अधिकार मिल सके। कहा कि पेंशन लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का विभागवार सूची तैयार कर समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण किया जाए। जिन मामलों में तकनीकी अथवा दस्तावेजी बाधाएं हैं, उन्हें प्राथमिकता से दूर करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि पेंशन अदालत के दौरान प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.