Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त के निर्देश पर मधवाडीह पंचायत सचिवालय में लगा शिविर

अंचल से समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण, प्राप्त हुए कई आवेदन

0 22

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर पंचायत सचिवालय मधवाडीह में भूमि संबंधी विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हल्का कर्मचारी जितेन्द्र प्रसाद, स्थानीय मुखिया सद्दीक अंसारी उपस्थित थे। शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के साथ उसके समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान हल्का संख्या-08 से कुल 22 तथा हल्का संख्या-09 से कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में मुख्य रूप से प्लॉट को ऑनलाइन, लगान रसीद सुधार एवं दाखिल-खारिज से संबंधित मामले शामिल हैं।

मौके पर स्थानीय मुखिया सद्दीक अंसारी ने कहा कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन तो लिए जा रहे है। लेकिन अब देखना यह है कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन होता है या फिर वे अंचल कार्यालय की फाइलों में ही धूल फांकते रह जायेंगे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.