Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय किसगो के बरामदे में महिला का शव मिलने से सनसनी

मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

636

गिरिडीह। हिरोडीह थाना क्षेत्र में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय किसगो के बरामदे में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में लोगों की भीड़ विद्यालय परिसर में जमा हो गई। लोगों ने मृतका की पहचान 28 वर्षीय ललिता देवी के रूप में की। मृतका का शव मिलने की सूचना पाकर पास ही करिहारी गांव से मृतका की मां समेत अन्य परिवार वाले मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों ने स्कूल के बरामदे में शव को देखा। इधर घटना से मर्माहत मृतका की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि बीते बुधवार को खोरीमहुआ चौक पर उसकी बेटी और सुधीर मंडल के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान सुधीर मंडल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और बुधवार की शाम से ही उसकी बेटी ललिता देवी घर नहीं लौटी थी। बताया कि उनकी बेटी के चार बच्चे भी है।

sawad sansar

इधर घटना की जानकारी मिलने पर हिरोडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में भी जूट गई है। जिसमें 2 लड़का और 2 लड़की है।

ITI

Comments are closed.