Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का मना 6वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, प्रीति भाष्कर अध्यक्ष व नमिता वर्मा बनी सचिव

कई लोगों को किया गया सम्मानित, समाजसेवा के क्षेत्र में सेवा प्रकल्पों के तहत जरूरतमंदो के बीच बांटे गए समाग्री

0 14

गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वाँ इंस्टॉलेशन समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण ने नई कार्यकारिणी का विधिवत् इंस्टॉलेशन कराया। इस दौरान अध्यक्ष प्रीति भास्कर, सचिव नमिता वर्मा, एडिटर मृदुला शर्मा, आईएसओ सृष्टि सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष नेहा सिंह को नए सत्र के लिए पदभार ग्रहण कराया गया। समारोह में पीडीसी पूनम सहाय के अलावे इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची की अध्यक्ष नीता शेखर, सचिव शालिनी सिन्हा और चार्टर अध्यक्ष दीपा चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थी।

समारोह के दौरान क्लब ने व्हीलचेयर दान, कॉपी बैंक, महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता तथा सिलाई मशीन वितरण जैसे कई सेवा प्रकल्पों का संचालन किया। कॉपी बैंक की शुरुआत बच्चों सान्वी भास्कर, संध्या वर्मा और अथर्व शर्मा द्वारा अपनी पुरानी कॉपियाँ दान कर की गई, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। वहीं सेवा परियोजना के तहत ग्राम बकोईया, पंचायत पिंडाटांड़ की लीलावती देवी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रदान की गई। साथ ही गोल्ड चौंबर मशरूम उद्योग परिषद एवं पंचायत के सहयोग से स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की गई।

sawad sansar

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्मार्ट ड्रीम एकेडमी के छात्र आर्य पलक को नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एम्स में चयन होने पर सम्मानित किया गया, जबकि छात्रा दान्या रौशन को उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

मौके पर क्लब की सदस्य सरिता देवी, ऋतु लाला मेघा, सविता चक्रवर्ती, खुशबू कुमारी और प्रिया रघुवंशी को क्लब की नई सदस्य के रूप में शामिल किया गया। समारोह में रोटरी परिवार से पीडीजी प्रकाश बगड़िया, एजी रवि चुड़ीवाला, रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष बर्नवाल और रोटरी ग्रेटर के सचिव अनिल मिश्रा, इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, उपाध्यक्ष स्मृति आनंद, सोनाली तरवे और शबाना रब्बानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.