Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

इंटरहाउस बॉयज खो-खो प्रतियोगिता में एमेरल्ड हाउस ने मारी बाजी

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन, सफायर हाउस उपविजेता और गार्नेट हाउस तृतीय स्थान पर रहा

0 21

गिरिडीह। शहर के धारियाडीह में संचालित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में इंटरहाउस बॉयज खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एमेरल्ड, सफायर, गार्नेट और टोपाज हाउस के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन फुटवर्क और दमदार टीम समन्वय से मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य चन्द्रमलिका घोष चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एकेडमिक हेड मोहम्मद शहरयार, बरनाली पॉल एवं सोनू उपस्थित थे । प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी त्वरित निर्णय क्षमता, शानदार रणनीति और चुस्ती-फुर्ती का परिचय दिया।

sawad sansar

रोमांचक मुकाबले के बाद एमेरल्ड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, सफायर हाउस उपविजेता और गार्नेट हाउस द्वितीय उपविजेता रहा। प्रतियोगिता ने छात्रों में खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रमलिका घोष चौधुरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कोच कर्मवीर पांडेय, ऋतिक कुमार एवं श्रुति कुमारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कोच ऋतिक कुमार ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.