Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अधिवक्ता संघ ने किया होली मिलन समारोह का किया आयोजन, अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई

0 19

गिरिडीह। आपसी भाईचारे के पावन पर्व होली के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शनिवार को बार लाइब्रेरी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा संघ परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।

जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ता साथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों और मिलन समारोह के साथ हुई, जिसमें सभी अधिवक्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।इस दौरान महासचिव चुन्नूकांत ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों की व्यस्तता के बीच इस प्रकार के आयोजन अधिवक्ता परिवार को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.