अंसारी महापंचायत किया शोक सभा का आयोजन
पुष्प अर्पित कर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि


गिरिडीह। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद न सिर्फ झारखंड बल्कि पुरे देश में शोक की लहर है, हर कोई दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दुःख व्यक्त कर रहा है और उन्हें श्रद्धाजलि दे रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जमुआ में अंसारी महापंचायत के द्वारा शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, ताहिर अंसारी, डॉ मंजूर अंसारी, लालबेग अंसारी, रुस्तम अंसारी, हैदर अली, कयूम अंसारी सहित अन्य लोगों ने झारखण्ड अलग राज्य निर्माण में दिशोम गुरु के द्वारा किये गए आंदोलन ओर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि दिशोम गुरु न सिर्फ आदिवासियों बल्कि पिछडों, शोषितों, वंचितों के लिए कई ऐसे कार्य किये हैं जिन्हे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। कहा कि शिबू सोरेन को ऐसे ही नहीं दिशोम गुरु कहा जाता है, उन्होंने झारखंडियों के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया, जिसके कारण ही उन्हें दिशोम गुरु कहा जाता है। कहा कि उनका जाना हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

Comments are closed.