Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंबेदकर चौक पर चला वाहन जांच अभियान, विभिन्न दस्तावेजों की की गई जांच

कई बाइक और टोटो चालकों से वसूला गया जुर्माना

0 227

गिरिडीह। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में शहर के अंबेडकर चौक पर मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस व आवश्यक दस्तावेज के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अभियान के दौरान करीब 65 मोटरसाइकिल और 10 से अधिक टोटो वाहनों के चालान काटे गए। अंबेडकर चौक पर अचानक शुरु की गई चैकिंग से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। कई वाहन चालक जांच से बचने के लिए मार्ग बदलते नजर आए।

sawad sansar

अभियान के दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जाँच की गई। कई चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं पाए गए, जिनसे जुर्माना वसूला किया गया। कुछ मामलों में चालान काटकर चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। टेªफिक पुलिस व परिवहन विभाग की टीम लगातार जांच में जुटी रही और नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती गई।

 

मौके पर डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने बाइक सवारों से हमेशा हेलमेट पहनने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। कहा कि भविष्य में भी जिले में ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.