अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक दुमका में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा जिला स्तर के पदाधिकारियों के नाम की हुई घोषणा

गिरिडीह। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की एक बैठक नगर के होटल अशोक इंटरनेशनल में हुई। जिसमें मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सुरेंद्र राजपूत और प्रान्त महामंत्री दिलीप वैद्य उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से दुमका में आयोजित होने वाले वीर हिन्दू विजेता हिन्दू राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण वर्ग गिरिडीह से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता भाग लेने के लिए दुमका जाएंगे।
बैठक के दौरान रोचित अग्रवाल को एडवोकेट फोरम के जिला अध्यक्ष, कमल नयन गिरी को राष्ट्रीय बजरंग दल के उपाध्यक्ष, पीयूष जी को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री, प्रदीप पण्डित को अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के सदर प्रखंड के अध्यक्ष के रूप में घोषणा की गई।
बैठक में विभागाध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला महामंत्री पंकज पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, मंत्री शुभम झा, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला मंत्री पंकज कंधवे, कुंदन केशरी, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के जिला अध्यक्ष अजय देव, महामंत्री रपन गुप्ता, भीम जी, ॐ श्री परिवार के अध्यक्ष रौनक मिश्रा, आशीषनन्द जी महाराज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
