ससुर-बहू के बीच था अवैध संबंध, बाधा बनने के कारण दोनों ने मिलकर सास की की थी हत्या
पुलिस मामले ने मामले का उद्भेदन करते हुए दोनों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह। जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने आरोपी बहू और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मामला पूरी तरह से बहू और ससुर के साथ प्रेम संबंध से जुड़ा था। इस संबंध का विरोध कर रही सास दोनों के रिश्ते में बाधा बन रही थी। जिसके कारण ससुर और बहू ने मिलकर सास को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
बताया जाता है कि सास की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार, ससुर और बहू ने मिलकर महिला की हत्या की योजना बनाई थी और घटना को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। ससुर बहू प्रेम संबंधों के वजह से सास की हत्या के इस मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

