Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क हादसे के बाद उजागर हुई शराब तस्करी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

448

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित नवादा गांव के पास शुक्रवार को एक पिकअप वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने वैन की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की मात्रा और उसकी बाजार कीमत का आंकलन किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ITI

Comments are closed.