Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नामांकन के दूसरे दिन एक मात्र महिला प्रत्याशी ने वार्ड नंबर 9 से भरा पर्चा, महापौर सहित अन्य वार्ड के लिए नामांकन रहा शून्य

0 466

गिरिडीह | नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन महापौर के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। वहीं सिर्फ एक महिला वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। हालांकि इस दौरान गिरिडीह नगर निगम के अलावे सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में नामांकन पर्चा खरीदने का सिलसिला जारी रहा।जानकारी के अनुसार, गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए आज भी कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इस दौरान महापौर पद के लिए कुल 06 नामांकन पर्चा खरीदे गए। वहीं गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 के लिए वार्ड नंबर 9 से शास्त्री नगर की रहने वाली पूर्व वार्ड पार्षद स्व अमित बरदियार की भाभी सुलेखा देवी ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गणेश रजक के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

वहीं, गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18, वार्ड संख्या 19 से 27 तथा वार्ड संख्या 28 से 36 तक किसी भी वार्ड में नाम निर्देशन नहीं हुआ।

sawad sansar

इधर बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के साथ-साथ वार्ड संख्या 01 से 06 एवं 07 से 12 तक नाम निर्देशन शून्य रहा। धनवार नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद तथा वार्ड संख्या 01 से 06 और 07 से 11 तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.