Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शहर के बीबीसी रोड में एक बार फिर चोरों ने बंद घर में दिया चोरी की घटना को अंजाम

पांच लाख नगद समेत जेवरात व अन्य सामान पर किया हाथ साफ, जांच में जूटी पुलिस

0 115

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड स्थित सतगलिया में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी रितेश सिन्हा शुकवार दोपहर को जब गिरिडीह लौटे, तो घर का बाहर का ताला तो ठीक ठीक था, लेकिन दूसरे हिस्से को क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार घर से पांच लाख नगद समेत जेवर और महंगे कपड़े की चोरी की बात कही जा रही है।

 

बताया जाता है कि गृहस्वामी रितेश सिन्हा पत्नी समेत बच्चों को लेकर गिरिडीह से बाहर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, हालांकि चोरी की घटना को अंजाम कब दिया गया, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ। गृहस्वामी रितेश सिन्हा ने बताया कि जब वे लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से पांच लाख नगद समेत जेवर और कपड़ों की चोरी हो चुकी है।

 

sawad sansar

इधर घटना सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के घरो में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने के साथ ही जांच में जूट गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.