Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्व पर्यावरण दिवस पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ वृक्षारोपण

छात्रों को किया गया पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक

0 18

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. विजय सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

sawad sansar

मौके पर डॉ. विजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने आसपास स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन चौधरी एवं अन्य शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, प्लास्टिक मुक्त समाज तथा हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.