Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में की महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा, महिला हिंसा के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग

0 36

रांची। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा, उत्पीड़न और हिंसा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

राजकुमार राज ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का ध्यान झारखंड में सामने आ रहे महिला हिंसा के मामलों की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि राज्य के कई हिस्सों से महिलाओं के साथ अत्याचार, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

sawad sansar

झारखंड के मामलों पर संज्ञान लेने का किया आग्रह

मुलाकात के दौरान राजकुमार राज ने राष्ट्रीय महिला आयोग से झारखंड में घटित महिला उत्पीड़न और हिंसा की प्रमुख घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेने तथा आवश्यकतानुसार राज्य प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना किसी भी लोकतांत्रिक समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में सभी संस्थाओं को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

महिला सशक्तिकरण को लेकर की चर्चा

मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की शिक्षा, रोजगार के अवसर और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राजकुमार राज ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण और समान अवसर उपलब्ध कराना समय की मांग है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोग प्रतिबद्ध

इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.