Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मेरठ में करंट लगने से गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की हुई मौत

केंद्रीय मंत्री के पहल कंपनी ने दिया मुआवजा, देर शाम तक पहुंचेगा शव

738

गिरिडीह। गिरिडीह के बिरनी के प्रवासी मजदूर रंजीत यादव की मौत यूपी के मेरठ में बुधवार की सुबह करंट लगने से हो गई। मृतक मेरठ में एक कंपनी में काम करता था और ड्यूटी के दौरान करंट का तेज झटका लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार दोपहर को मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इस दौरान घटना की जानकारी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मिलने के बाद उन्होंने पहल करते हुए मेरठ जिला प्रशासन से बात कर कंपनी पर परिजनों को तत्काल मुआवजा दिलाने का दबाव बनाया। केंद्रीय मंत्री के पहल पर मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख नगद के साथ शव को बिरनी पहुंचाने को लेकर कंपनी द्वारा 50 हजार का अतिरिक्त खर्च दिया गया। हालांकि मृतक प्रवासी का शव देर शाम तक घर पहुंचने की बात कही जा रही है।

 

ITI

Comments are closed.