Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महंगाई के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0 24

गिरिडीह। स्मार्ट मीटर के मार्फत प्राईवेट कंपनियों के द्वारा जनता की पैसे की लूट, घरेलू गैस और कमर्शियल गैस को महंगा करने, बेरोजगारी, महंगाई तथा डीजल एवं पेट्रोल के बढते दामों के विरोध में मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा देश व्यापी आंदोलन के तहत समाहरणालय के समझ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को लालटेन भेंट किया गया। धरना-प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त गिरिडीह को ज्ञापन सौंपा गया ।

प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष जयनारायण दास एवं प्रमंडल प्रभारी भीखी राम पासवान के नेतृत्व में किया गया। वहीं प्रदर्शन में भारतीय बेरोजगार मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव दास, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश दास, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंसुर अंसारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा, प्रांतीय प्रचारक मनीष कुमार मानस, शक्ति पासवान, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद नागवंशी, किशोरी रविदास, दिनेश दास, सतीश कुमार, विजय दास, राहुल दास, रमेश दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.