Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मधुबन में दंपति हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक भूमि विवाद और जादू-टोना को लेकर चल रहे विवाद के कारण ही हत्याकांड को दिया गया था अंजाम

0 135

गिरिडीह। बीते दिनों मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने संलिप्त सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

मामले को लेकर शुक्रवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 2-3 जून की मध्यरात्रि को मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम दलानचलकरी, तिरिलटॉड़ टोला में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परनी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मधुबन थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

sawad sansar

मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी मो आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करते हुए हत्या के पीछे पारिवारिक भूमि विवाद और जादू-टोना को लेकर चल रहे विवाद को मुख्य कारण पाया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक के गोतिया पक्ष के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की, जबकि दोधमा हांसदा, बबलु हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने अपराध में सहयोग किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलानचलकरी गांव के जाहेर टोला के रहने वाले सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छूरे, एक गुलाबी रंग का सूती गमछा तथा खून के धब्बों वाले कपड़े बरामद किए हैं।

टीम में एसडीपीओ डुमरी मो. आबिद खान, अंचल निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद महतो, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पीरटांड़ थाना के जितेन्द्र सिंह विष्ट, मधुबन थाना के उमेश कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के आरक्षी विवेक कुमार शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.