Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राष्ट्रीय नाई महासभा ने की शोक सभा का आयोजन, दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह के विकास पुरूष थे सुदिव्य कुमार सोनू - कृष्ण मुरारी शर्मा

0 2

गिरिडीह। राष्ट्रीय नाई महासभा ने गुरूवार को शहर के कृष्णानगर में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मौके पर झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह के विकास पुरूष थे। गिरिडीह में सर जे सी बॉस युनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, सोलर सिटी, मेरिन ड्राइव, गिरिडीह पचम्बा फोरलेन, खंडोली डैम और उसरी फाल का सौन्द्रयीकरण, गिरिडीह में 380 करोड़ से पेयजल योजना सहित कई योजनाओं की नीव रखने का कार्य किया था। कहा कि वे सभी जाति, वर्ग और धर्म को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। वहीं राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा ने कहा कि गिरिडीह में जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक का सौन्दर्यीकरण उनकी देन है। उन्होंने गिरिडीह में कर्पूरी छात्रावास बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वो बहुत जल्द हमलोगों को छोड़कर चले गए।

sawad sansar

श्रद्धांजलि सभा में शकलदेव शर्मा, हीरा देवी, अर्जुन शर्मा, बसंत ठाकुर, मिट्ठू ठाकुर, सहदेव ठाकुर, मुकेश ठाकुर, प्रकाश शर्मा, अर्जुन ठाकुर, राजू ठाकुर, श्यामसुंदर ठाकुर, सुनिल ठाकुर, राम कुमार शर्मा, बासुदेव ठाकुर, अशोक शर्मा, बिरेन्द ठाकुर, प्रेम शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.