Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बोरो ढाकोटांड़ में युवक ने फां,सी लगाकर की आत्,महत्,या, जांच में जुटी पुलिस

0 19

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के बोरो ढाकोटांड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुन्ना राम के पंकज राम के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करने के बाद पंकज ने कहा कि वह बाजार से सामान लेने जा रहा है। उस समय वह घर के बाहर कपड़े धो रही थी। कुछ देर बाद उनका बच्चा घर के अंदर गया तो देखा कि पंकज कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ है। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार पंकज सिहोडीह का निवासी था। वर्तमान में वह अपनी ससुराल के समीप बोरो ढाकोटांड़ में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। वह गिरिडीह की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। वहीं मृतक के कुछ दोस्तों ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.