Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिरनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

जुआ खेलने के लिए रुपये मांगने को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0 13

गिरिडीह। बिरनी प्रखंड के भरकट्टा स्थित ठाकुर टोला में मंगलवार की रात एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 32 वर्षीय नरेश विश्वकर्मा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर भरकट्टा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

मृतक की पहचान मुनेश्वर विश्वकर्मा के पुत्र नरेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर रात नरेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान जुआ खेलने के लिए वह पत्नी से रुपये मांग रहा था। पत्नी ने रात में पैसे देने से इनकार करते हुए सुबह देने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

sawad sansar

आरोप है कि विवाद के बाद नरेश ने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और खुद घर में फांसी लगा ली। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जब तक दरवाजा खोलकर नरेश को नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार नारायण सिंह और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.