Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बदडीहा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया पौधारोपण कार्यक्रम, पूर्व प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी हुए शामिल

408

गिरिडीह। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले गिरिडीह विधानसभा के बदडीहा दलित बस्ती में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय अमर बाउरी, पूर्व मेयर सुनील पासवान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, प्रदीप साहू शामिल हुए और पौधारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौध मां के नाम से लगाने का अहवान किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक, मध्य भाग के महामंत्री नकुल तुरी, शिवलाल तुरी, दिनेश तुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI

Comments are closed.