बगोदर पहुंचे विजय कुमार गुप्ता प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

गिरिडीह। छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बगोदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने आयुक्त का स्वागत किया। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।
आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं, अभिलेखों एवं कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी एवं अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने आयुक्त को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।


आयुक्त ने कार्यालयों में अभिलेखों के संधारण, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई तथा बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भीखदेव पासवान, रागिब हसन, प्रखंड समन्वयक अजय कुमार पासवान, सन्नी कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजा अहमद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामचंद्र दांगी नजीर सोनू कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे!

