बक्सीडीह रोड में संचालित डॉ एनके सिन्हा के पास हाथ के दर्द का इलाज कराने गए व्यक्ति की हुई मौत
घटना से नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, किया हंगामा, समझोता के बाद शांत हुए परिजन शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित डॉ एनके सिन्हा क्लिनिक में इलाज कराने आए पचम्बा थाना क्षेत्र के संख्या-28 निवासी राज कुमार पासवान की दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्लिनिक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही नगर पुलिस ने मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने के साथ ही कानूनी करवाई में जूट गई। हलांकि इस दौरान स्थानीय पार्षद और गणमान्य लोगों के पहल पर चिकित्सक और मृतक के परिजनों के बीच हुए समझोते के आधार पर तत्काल परिजनों को एक लाख रूपये मृतक के दाह संस्कार के लिए दिया गया। साथ ही 30 लाख को चेक बतौर मुआवजा दिया गया।
इधर परिजनों के अनुसार बताया जाता है कि राज कुमार पासवान को हाथ में दर्द की शिकायत थी। इसी समस्या के इलाज के लिए सोमवार की शाम को उन्हें डॉ एनके सिन्हा के क्लिनिक ले गए थे। बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद दवा और एक इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि क्लिनिक में मौजूद चिकित्सक और कर्मी उन्हें संभाल नहीं सके और दूसरे दिन मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई।


सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

