Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पूर्व विधायक के आवास के समीप बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगद सहित 5 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ

0 5

गिरिडीह। गिरिडीह में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस जब तक कुछ घटनाक्रम का उद्भेदन अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करती है तब तक अपराधी दूसरे इलाके में चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। बीती रात शहर के डॉक्टर्स लेन स्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के समीप एक घर में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 30 हजार रुपये नकद और 5 लाख मूल्य के जेवरात एवं बर्तन पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी निखिल कुमार उर्फ गोलू पत्नी सहित शनिवार की रात को सोने के लिए चंदौर रोड स्थित अपने दूसरे घर गए थे। रविवार की रात को जब वे डाक्टर्स लेन स्थित घर पर आए तो देखा कि घर का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ। जब अंदर गये तो देखा कि कमरे का गेट भी कबड़ा हुआ था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी, बक्सा और पलंग के स्टोरेज को तोड़कर जेवर, बर्तन और नकदी पर हाथ साफ कर चुके थे। यहां तक कि गुल्लक में रखे पैसे भी गायब थे।

sawad sansar

घटना को लेकर गृहस्वामी ने देर रात नगर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी घर में किस रास्ते से दाखिल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.