Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

लिंग चयन एवं भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

0 30

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, चिकित्सा पदाधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी के सदस्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति थे। बैठक में मुख्य रूप से जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमित निरीक्षण, पंजीकरण एवं अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर छापेमारी दल का गठन करते हुए गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने प्लान पर चर्चा कर प्रखंड एवं जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

sawad sansar

उपायुक्त श्री यादव ने बैठक में प्रस्तुत नए अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर प्राप्त आवेदनों को वेरिफिकेशन के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि लिंग चयन एवं भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगना चाहिए। कहा कि प्रशासन की जिम्मेवारी है कि ऐसे अवैध रूप से संचालित केन्द्र को बंद कराया जाये। कहा कि यह अधिनियम बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा तथा समाज में लैंगिक संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसके उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.