Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दशकों पुराने संतोषी माता मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

301 श्रद्धालु महिलाओं अलावे सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भक्त, जय मां संतोषी के जयकारे से गूंजा शहर

0 58

गिरिडीह। शहर के मकतपुर स्थित दशकों पुराने प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। गाजे बाजे और भजन के बीच निकले कलश यात्रा में जहां एक और 301 महिलाएं और युवतियां सीर पर कलश लेकर चल रही थी।

sawad sansar

वहीं यात्रा में समिति के सदस्य सतीश साहू, डिम्पल साव, दीपक केशरी, संदीप डंगायच, नगर निगम के उपाध्यक्ष सुमित कुमार, अमिताभ बॉस उर्फ नॉन्ता, दिलीप केसरी, टुनटुन केसरी, राजेंद्र सिंह, हब्लू गुप्ता, कौशल सलूजा, सुबोध, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम बरनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल समेत कई सदस्य शामिल हुए।

शहर के मकतपुर से कलश यात्रा निकलकर अलग अलग चौक चौराहा से होते हुए कलश यात्रा बरगंडा स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंची। जहां पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। कलश में जल भरने के बाद भक्त मां संतोषी का जयकारा लगाते वापस मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की गई।

इधर समिति के द्वारा मां संतोषी मंदिर को भव्य व आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं कलश यात्रा के दौरान नगर थाना पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.