Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर मौत

कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर तारानाखो के झरहिया धाम के पास हादसा, वाहन लेकर चालक फरार

0 15

गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर तारानाखो स्थित झरहिया धाम के पास मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह निवासी अमित सिंह और बैजनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों एक अपाचे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान झरहिया धाम के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

sawad sansar

हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना घोड़थम्बा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा दुर्घटनाग्रस्त अपाचे बाइक को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

इधर, घोड़थम्बा ओपी पुलिस फरार हाइवा चालक और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास उपलब्ध जानकारी जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.