Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डुमरी एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे बोकारो जोन के आईजी, लंबित मामलों का किया रिब्यू

मामलों के जांच से हुए संतुष्ट, अधिकारियों को दिऐ कई दिशा निर्देश

402

गिरिडीह। बोकारो जोन के आईजी माइकल राज मंगलवार को डुमरी एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे और डुमरी अनुमंडल के सभी थानों के लंबित मामलों का रिव्यू किए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी थानों के मामलों के केस निस्पादन से वे संतुष्ट है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर वाहन चेकिंग लगाऐ। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2020 के बाद अब मामलों का रिव्यू किया गया। साइबर मामलों की बढ़ती घटनाओं के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने लोगों से जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध होने के बाद पुलिस तो अपना काम करती है लेकिन कई बार मामलों में लोगों को उनका पैसा नहीं मिलता है इसको लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक करने की अपील की।

ITI

Comments are closed.