Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त पिहरा निवासी दीपू कुमार की इलाज के दौरान हुई मौत

डेंगु से पीड़ित दीपू कुमार का रांची में चल रहा था इलाज, पहली जेपीएससी में प्रथम रैंक लाकर बने थे अधिकारी

1,147

गिरिडीह। झारखंड सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त गिरिडीह जिले के पिहरा के रहने वाले दीपू कुमार का मंगलवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे पिहारा निवासी राजेंद्र बरनवाल के पुत्र थे और कुछ दिनों से डेंगु से पीड़ित थे। उनका इलाज राचंी के पारस अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया। विदित हो कि दीपू कुमार पहली जेपीएससी में प्रथम रैंक लाकर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने थे।

ITI

Comments are closed.