जनगणना के कॉलम में ओबीसी का कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दिया धरना
राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सोंपा ज्ञापन, कहा ओबीसी के साथ कांग्रेस भाजपा करती रही है धोखा

गिरिडीह। जाति आधारित जनगणना एवं जनगणना के कॉलम में ओबीसी का कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा देश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना में बहुजन मुक्ति पार्टी समेत भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी, युवा, बेरोजगार मोर्चा, राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स भी शामिल थे। इस दौरान एक प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।



धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त द्वारा भारत की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना की कार्यवाही शुरू की गई है मगर उसमें ओबीसी का कॉलम नहीं है। हाउसलिस्टिन्ग एच एल ओ एप्प के माध्यम से किया जा रहा है। जिसका कोई भौतिक रिकार्ड सरकार के पास नहीं होगा। यह जनगणना पूरी तरह से अविश्वसनीय एवं एससी एसटी ओबीसी के साथ धोखेबाजी है। अगर जरूरत पडी तो ओबीसी के साथ साथ सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पूरे देश में रैली प्रदर्शन का भी कार्य करेगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगभग सत्तर साल राज्य किया मगर ओबीसी की गिनती नहीं की। आज ओबीसी का वोट लेने के लिए ओबीसी की गिनती की बात कर रही है। कांग्रेस-बीजेपी ओबीसी के हक अधिकार के खिलाफ है।

धरना में विनोद कुमार स्वर्णकार, दिलीप कुमार पटवा, प्रवीण कुमार, भीखी राम पासवान, संतोष प्रसाद यादव, अरविंद नागवंशी, गुलाम शाकिर, रामदेव रविदास, कुंजलाल साव, जयनारायण दास, मो0 असलम, रिन्की कुमारी, पोखन दास, नागेश्वर रजक, विनोद कुमार स्वर्णकार, प्रकाश दास, बिदेशी राम, सुभाष पासवान, रामचन्द्र दास, रामदेव पासवान, बिनोद राम, बजरंगी दास, विकास कुमार दास, महेश पासवान, रघुदेव पासवान, राजेश दास, मिसरी लाल पासवान, राहुल कुमार, सूरज दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
