जगुआर एएसपी अजय कुमार ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, हर तीन महीने में करते हैं रक्तदान, कहा दानपात्र की तरह ब्लड बैंक में करें रक्तदान

गिरिडीह। रांची जगुआर में एएसपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार ने रविवार को गिरिडीह ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गिरिडीह आये हुए थे। एएसपी अजय हर नब्बे दिन में न सिर्फ स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि स्वस्थ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। रक्तदान के बाद उन्होंने कहा कि अगर आप स्वस्थ्य हैं तो दानपात्र में दान की तरह ब्लड बैंक जाकर रक्तदान अवश्य करें। आपके रक्तदान से किसी न किसी को नया जीवन अवश्य मिलेगा। रक्तदान करके हम जाने-अनजाने किसी जरूरतमंद को सहयोग पहुंचाकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। नियमित रक्तदान करके रक्तदाता खुद भी स्वस्थ रहता है और दूसरों को नया जीवन भी दे पाता है।
मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार, प्रभारी डॉ शोहेल अख्तर, संत कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
